भारत के भूगोल के बारे में जानकारी
नमस्कार दोस्तों आज हम भारत के भूगोल के बारे में जानेंगे। भारत का क्षेत्रफल क्या है ?, आकृति क्या है ? आज हम और भी बहुत सारे रोचक तथ्य के बारे में जानेंगे।
भारत की भौगोलिक दशा
![]() |
| bharat ka bhugol |
भारत की आकृति चतुष्कोणीय है। भारत में सूर्योदय सबसे पहले अरुणचल प्रदेश में होता है तथा सूर्यास्त गुजरात में होता है ( लगभग 2 घंटे में ) . भारत में पूर्वी घाट को कोरोमंडल कहा जाता है तथा पश्चिमी घाट को सह्याद्रि कहा जाता है।
भारत का क्षेत्रफल कितना है
भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग कि.मी. है। भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। जो कि रूस ,कनाडा, चीन , अमेरिका ,ब्राजील , ऑस्ट्रेलिया के बाद सातवें नंबर पर आता है।विश्व की 2.4 % भूमि भारत के पास है। भारत में 29 राज्य तथा 7 केंद्र शासित प्रदेश है। क्षेत्र फल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है तथा सबसे छोटा राज्य गोवा है। भारत में सड़क मार्ग की लम्बाई 48.65 लाख कि.मी. है तथा रेलमार्ग की कुल लम्बाई 67367 कि.मी. (2016-17)के अनुसार। भारत का समुद्री तट 7516.6 कि.मी. है तथा पार्थिव सीमा 15200 कि.मी.है।
भारत की जलवायु
वर्षा वितरण के आधार पर भारत को मुख्यता: पांच जलवायु प्रदेशों में बांटा गया है।
1. आद्र एवं उष्ण प्रदेश।
2. अत्यादिक आद्र एवं उष्ण प्रदेश।
3. साधारण आद्र एवं उष्ण प्रदेश।
4. शुष्क तथा विषम जलवायु प्रदेश।
5. उत्तरी प्रदेश।
![]() |
| bharat ka mosam |
भारत के पड़ौसी देश
पाकिस्तान
अफगानिस्तान
चीन
नेपाल
भूटान
बांग्लादेश
म्यांमार
भारत के प्रमुख पर्वत
हिमालय
विंध्यांचल
अरावली
नीलगिरि
![]() |
| bharat ke parvat |
भारत की प्रमुख नदियाँ
नदी का नाम लम्बाई (कि.मी.)
1. गंगा 2525
2.यमुना 1375
3. ब्रह्मपुत्र 2900
4. सिंधु 2880
5. झेलम 724
6, रावी 725
7. सतलुज 1500
8. व्यास 470
9. घाघरा 1080
10. चम्बल 1050
11.कोसी 730
12.नर्मदा 1312
13. कृष्णा 1400
14 कावेरी 800
15. गोदावरी 1465
16 सोन 780
17. ताप्ती 724
18. महानदी 815
19. चिनाव 960
20. गंडक 425
भारत प्रमुख जलप्रपात
जलप्रपात ऊंचाई (मी.) स्थिति
1. जोग या गरसोप्पा
( महात्मा गाँधी ) 279 सरस्वती नदी
2. येना जलप्रपात 183 नर्मदा नदी
3. गोकक जलप्रपात 55 गोकक नदी
4. शिवसमुद्रम 90 कावेरी नदी
5. चूलिया 18 चम्बल नदी
6. पुनासा 12 चम्बल नदी
7. मधार 12 चम्बल नदी
8. बिहार 10 नर्मदा नदी
9. धुआँधार 10 नर्मदा नदी
10. हुडरू 9 स्वर्ण रेखा नदी
![]() |
| bhara ke jalprapat |
भारत के प्रमुख पर्वतीय पर्यटन स्थल
नाम जगह समुद्र तल से ऊंचाई ( मी.)
1. श्रीनगर जम्मू कश्मीर 1899
2. दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल 2151
3. कुल्लू हिमाचल प्रदेश 1219
4. पहलगाम जम्मू कश्मीर 2380
5. डलहौजी हिमाचल प्रदेश 2061
6. कसौली हिमाचल प्रदेश 1800
7. नैनीताल उत्तराखंड 2250
8. शिमला हिमाचल प्रदेश 2169
9. महावालेश्वर महाराष्ट्र 1340
10. चकरौता उत्तराखंड 2100
11. कलिमपोंग पश्चिम बंगाल 1200
12. लैंसडाउन उत्तराखंड 1800
13. मसूरी उत्तराखंड 1920
14. भुवाली उत्तराखंड 1650
15. अल्मोड़ा उत्तराखंड 1650
16. गुलमर्ग जम्मू कश्मीर 2331
17. कोडाईकनाल तमिलनाडु 2100
18. माउन्ट आबू राजस्थान 1427
19. ऊटी तमिलनाडु 2160
20. शिलांग मेघालय 1494
21. पचमढ़ी मध्यप्रदेश 630
भारत में नदियों के किनारे बसे प्रमुख नगर
नगर नदी
1. इलाहबाद गंगा ,यमुना , सरस्वती
2. विजयबाड़ा कृष्णा
3. श्रीनगर झेलम
4. कानपुर गंगा
5. लुधियाना सतलुज
6. कोलकाता हुगली
7. फिरोजपुर सतलुज
8. पटना गंगा
9. उज्जैन क्षिप्रा
10. गुवाहटी ब्रह्मपुत्र
11. बद्रीनाथ गंगा
12. लखनऊ गोमती
13. नासिक गोदावरी
14. सूरत ताप्ती
15. हरिद्वार गंगा
16. जबलपुर नर्मदा
17. कटक महानदी
18. सम्बलपुर महानदी
19. अहमदाबाद साबरमती
20. हैदराबाद मुसी
21. कोटा चम्बल
22. जमशेदपुर स्वर्णरेखा
23. वाराणसी गंगा
24. दिल्ली यमुना
25. आगरा यमुना
26. अयोध्या सरयू
27. त्रिचनापल्ली कावेरी
भारत का मौसम
भारत में चार प्रकार के मौसम पाए जाते है।
1. शीत ऋतु
2. ग्रीष्म ऋतु
3. वर्षा ऋतु
4. शरद ऋतु
भारत के वन
भारत में पांच प्रकार के वन पाए जाते हैं।
1. उष्ण कटिबंधीय चिर हरित वन।
2. उष्ण कटबंधीय पर्णपाती वन।
3. कँटीले वन।
3. पर्वतीय वन।
5. ज्वारीय वन।
भारत की मिट्टियाँ
भारत में छः प्रकार की मिट्टियाँ पायी जाती है।
1. जलोढ़ मिट्टी।
2.काली मिट्टी।
3. लाल मिट्टी।
4. लैटराइट मिट्टी।
5. मरुस्थलीय मिट्टी।
6. पर्वतीय मिट्टी।





0 टिप्पणियाँ